लायंस सदस्य पीपल के पेड़ की भांति उपयोगी बने

रतलाम । पीपल के पौधे को जब जमीन में रोपा जाता है तब उसकी भव्यता और दिव्यता की कल्पना कोई नहीं करता है उसके गुणों की विशालता को कोई नहीं समझता लेकिन धीरे-धीरे जब वह विशाल वृक्ष के रूप में आकार ग्रहण करता है तब उसकी उपयोगिता और उसके गुण लोगों को प्रभावित करते हैं इसी प्रकार लाइन सदस्यों को भी अपनी गुणवत्ता को सेवा कार्यों से सिद्ध करना चाहिए तभी हम समाज में नया परिवर्तन ला पाएंगे। उक्त विचार लायंस क्लब रतलाम समर्पण तथा लायंस क्लब अभी मां द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के अधिकारी की यात्रा मेंं पधारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन रश्मि गुप्ता ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी जवाबदारी और उत्तरदायित्व क्या है सकारात्मक सोच के साथ हमें हमारी प्रत्येक गतिविधि को आकर्षक और उपयोगी बनाना चाहिए । आरंभ में शुभारंभ करने की घोषणा एवं स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष मुबीना गौरी एवं सीमा भारद्वाज ने दिया । अभी मां लायन शशि संघवी ने अतिथि परिचय दिया । अतिथियों ने आरंभ में मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण किया । सचिव प्रतिवेदन अनीता झालीवाल तथा कांता छगानी ने दिया । आय-व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष वर्षा सारस्वत तथा कौशल्या त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के पूर्व गवर्नर रश्मि गुप्ता ने कोर्ट परिसर में लायन प्रीति सोलंकी, सीमा भारद्वाज द्वारा अन्य सेवा गतिविधियों के तहत वॉटर कूलर प्रदान किया गया एवं सिलाई मशीन तथा अन्य सामग्रियाँ भी वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम में झोन चेयर पर्सन लायन प्रदीप लोढ़ा मंचासीन थे । डॉ. सुलोचना शर्मा, यास्मिन शैरानी, पीके पुरोहित, प्रेमलता दवे, अर्चना अग्रवाल, भारती उपाध्याय, कुसुम चाहर, सुनीता साक्षी, वर्षा गोयल, प्रिया यादव, भावना सोमानी, अनीता गुप्ता, सुप्रिया यादव, नीलिमा सिंह, अनीता दवे,सुनीता तिवारी,मंजू सोनी, सुनीता दुबे, विनीता पटेल, आरती त्रिवेदी, पुष्पा वासन, अमिता वर्मा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, रवि बोथरा, प्रेम पिरोदिया, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, सुनील के. जैन, राजेश डोरिया, रमेश, संतोष जोशी, आशीष जोशी, कुलदीप त्रिवेदी, विक्रम सिसोदिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वीणा छाजेड़ तथा आभार अर्चना अग्रवाल ने व्यक्त किया ।

Play sound