त्री दिवसीय पूजन कार्यक्रम गणिनी आर्यिका सौभाग्यमति माताजी के सान्धिय में आयोजित हुआ

श्री दिगम्बर मंदिर जी बड़ा बाजार में आज प्रातः सात बजे से त्री दिवसीय पूजन का कार्यक्रम यहाँ विराजमान गणिनी आर्यिका सौभाग्यमति माताजी के सान्धिय में हुआ। प्रथम दिन पूज्य गणनी आर्यिका १०५ श्री सौभाग्यमती माताजी ससंघ के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य श्रद्धेय ब्र. पंकज भैया के कुशल निर्देशन में जिनसहस्त्र मंत्रो का जाप माता जी के मुखारविंद के माध्यम से मंडल जी तथा व्यक्तिगत रुप से सबों ने किया। सर्वप्रथम श्री जी की अभिषेक व शांतिधारा हुआ । शांतिधारा श्रीमान् अनुज अभिनंदन जी नायक परिवार अहमदाबाद एवं श्रीमान् धर्मचंद्र जी विनायका परिवार के द्वारा किया गया तत्पश्चात मंडल जी पर मुख्य कलश श्रीमान् ज्ञानचन्द पवन अनिता अजमेरा , व चार कलश श्रीमान् धीरज शिल्पा पाटनी, श्रीमान् संजीव अर्चना अजमेरा,श्रीमान् संजय अलका पाटनी,श्रीमान् अमृत संगीता पाटनी के द्वारा स्थापित किया गया। अष्ट प्रातिहार्य श्रीमती ललिता बोहरा,माला काला, सुनीता रांवका, रीमा अजमेरा, श्रुति अजमेरा, वाल्या अजमेरा रेणु अजमेरा, निधि अजमेरा द्वारा स्थापित किया गया। दीप प्रज्वलन श्रीमान् सुरेश जी आशा विनायका के द्वारा प्रज्वलीत किया गया। जाप के पश्चात माता जी के मुखारविंद से मंगल उद्धबोधन हुआ।संध्या में 7 बजे से आनंद यात्रा का कार्यक्रम मंदिर परिसर पर माताजी ससंघ के सान्धिय में सभी भक्तगण आनन्द पूर्वक भाग लिया। मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि महाआरती के बाद प्रश्न मंच का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी उत्तर देने वाले को पारितोषिक किया गया । इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में पिन्टू छाबड़ा , उत्तम पाटोदी, किरण छाबडा़ , सुनीता छाबडा़ एवं सारे युवा मंडल का अहम् योगदान रहा।अंत में सभी भक्तगण को मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष धीरेन्द्र सेठी, महामंत्री पवन अजमेरा ने इस सफल आयोजन में योगदान के लिए सभी को साधुवाद दिया।

Play sound