जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । समर्थन मूल्य पर खरीदी के दृष्टिगत जिला उपार्जन समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई जिसमें गेहूं तथा चने के उपार्जन केंद्रों के निर्धारण पर चर्चा की गई एवं कृषक पंजीयन में परिलक्षित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एच. चौधरी, उपायुक्त सहकारिता श्री सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आलोक जैन, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक श्री शर्मा, वेयरहाउस प्रबंधक श्री विपिन लाड़, सचिव मंडी श्री मानसिंह मुनिया, आजीविका मिशन सहायक प्रबंधक श्री नरेश भाल उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि पिछली बार समर्थन मूल्य की खरीदी में जिन वेयरहाउस केंद्रों की शिकायतें प्राप्त हुई है उनकी जांच की जाए। जहां की शिकायतें हैं वहां केंद्र स्थापित नहीं किए जाएं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की विपणन संघ से विगत वर्षों की बकाया राशि नहीं मिलने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

Play sound