
जावरा (अभय सुराणा) । दिनांक 1 मार्च 2022 को शिवरात्री के शुभ अवसर पर जावरा के पीपलोदा क्षेत्र के पटेल कॉलोनी में डॉ निशा महेश्वरी द्वारा गठित नारी शक्ति मित्र मंडल द्वारा शिवरात्री के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत शिवरात्री के रहस्य एवं महत्व को भक्तों को अवगत कराने हेतु भिन्न-भिन्न प्रकार के देविक चित्र लगाए गए । प्रदर्शनी का प्रारम्भ विद्यालय की प्रमुख आदरणीय सावित्री दीदी ,नारी शक्ति मित्र मंडल प्रमुख निशा जी महेश्वरी एवं समस्त ब्रह्मकुमारीज ,नारी शक्ति ग्रूप सदस्य द्वारा रिबन काट कर दीप प्रज्वलित कर की गई एवं शिव जी की झांकी प्रदर्शन भी रखा गया इस हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में दूसरी ओर नारी शक्ति मित्र मंडल की ओर से जावरा शहर के सभी सोशल ग्रुप अग्रवाल समाज ग्रूप, लीनेस ग्रुप,गौरी शक्ति मित्र मंडल ग्रुप, ब्रह्मकुमारीज संस्था एवं पत्रकार भाइयों का स्वागत सम्मान रखा गया। सभी का नारी शक्ति मित्र मंडल की बहनो द्वारा पुष्प माला से स्वागत कर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।