

झुमरीतलैया। श्री दिगम्बर मंदिर जी बाड़म बाजार में आज प्रातःकालीन बेला में एक दिवसीय पूजन जाप में पूज्य गणनी आर्यिका सौभाग्यमती ससंघ के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य श्रद्धेय पंकज भैया के कुशल निर्देशन में जिनसहस्त्र मंत्रो का जाप माता जी के मुखारविंद के माध्यम से मंडल जी तथा व्यक्तिगत रुप से दीपक के माध्यम से सभी के द्वारा किया गया ।
मंडल जी पर मुख्य कलश राजकुमार देवेंद्र जैन टोंग्या सपरिवार, चार कलश के लिए पायल जैन सेठी, श्वेता जैन बड़जात्या, सरिता जैन टोंग्या, अनीता जैन विनायका के द्वारा स्थापित किया गया। अखण्ड दीप नवीन मीनाक्षी जैन लुहाड़िया के द्वारा प्रज्वलीत किया गया। तीर्थकर भगवान के शांतिधारा करने का सौभाग्य कैलाश चंद सचिन विपिन जैन पाटोदी परिवार तथा पारसमल इंद्रमणि जैन छाबड़ा को मिला।जाप के पश्चात माता जी के मुखारविंद से मंगल उद्बोधन हुआ। मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया ने बताया की संध्या में 7 बजे से आनंद यात्रा का कार्यक्रम महावीर भवन मे सानंद भक्ति उत्साह के साथ हुआ।जाप व सभी कार्यक्रम में श्रद्धालुओं भक्तों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर माता जी ने अपने मंगल प्रवचन में श्रद्धालुओं को बताया कि जिनेंद्र भगवान की एक हजार नामों से जो आराधना करता है उसके जीवन में सुख शांति की वृद्धि होती है।सारे संकट उसके दूर हो जाते हैं। व्यापार की रुकावट दूर होती है । सभी परेशानियां समाप्त होने लगते हैं। जिनेंद्र प्रभु की भक्ति , आराधना, संसार के सुखों को प्रदान करते हुए निवार्ण सुख को प्रदान करने वाली होती है।परमात्मा की भक्ति ,आराधना करते हैं व फल उस रूप में हमें प्राप्त कर देती है।समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र जैन सेठी व महामंत्री पवन जैन अजमेरा ने बतलाया की कल आर्यिका १०५ सौभाग्य सौभाग्यमति माताजी का ४२ अवतरण दिवस दोपहर १ बजे से बड़ा बाजार जैन भवन हज़ारीबाग में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने जानकारी दी।