कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
रतलाम । जिले के सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के विद्यार्थी हॉस्टल्स का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें जहां खामी पाई जाएगी वहां कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार शाम संपन्न राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए गए। बैठक में रतलाम शहर एसडीएम श्री राजेश शुक्ला तथा ग्रामीण एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद द्वारा अपने निरीक्षण में कुछ हॉस्टल में पाई गई खामियों की जानकारी कलेक्टर को दी गई जिस पर कलेक्टर द्वारा एक्शन लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गहलोत भी उपस्थित थे। जिले के अन्य एसडीएम वीसी के माध्यम से जुड़े थे।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के समुचित क्रियान्वयन हेतु सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश एसडीएम को दिए गए। बैठकों में पटवारी, सचिव शामिल किए जाएंगे। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धारणाधिकार, स्वामित्व योजना, राजस्व न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों के निराकरण राजस्व वसूली की भी समीक्षा की।
खनिज विभाग की कार्रवाई सतत जारी
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस क्रम में 5 मार्च को भी विभाग के अमले द्वारा निरीक्षण के दौरान दो डंपर जप्त किए गए जिनका उपयोग बोल्डर तथा गिट्टी के अवैध परिवहन में किया जा रहा था। वाहन जब्ती पश्चात पुलिस चौकी असावती की अभिरक्षा मे रखे गये।