कठोर परिश्रम और अदम्य साहस के साथ लक्ष्य निर्धारित करके कार्य किया जाए तो सफलता उसके चरण चूमती है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

अकोला ग्राम पंचायत समिति मार्च 2022 । कठोर परिश्रम और अदम्य साहस के साथ लक्ष्य निर्धारित करके कार्य किया जाए तो सफलता उसके चरण चूमती है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि जो मान और अपमान की परवाह नहीं करता मैदान में डटा रहता है वही महान बनता है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है भगवान और भाग्य के भरोसे न देते हुए पुरुषार्थ को महत्व देता है।
ग्राम पंचायत सरपंच तारा देवी पंचायत सचिव पारस जी विश्नोई सभी ने कृष्ण महावीर गौशाला के विकास हेतु नरेगा के अंदर चार दिवारी सीसी रोड गार्डन गोशाला और नंदी शाला के लिए करीब 40 बीघा जमीन की एनओसी मुनि कमलेश की प्रेरणा से प्रदान की अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली ने गौशाला को ₹100000 रुपए राशि प्रदान की तत्काल जनता ने भी ₹100000 की राशि गौशाला हेतु एकत्रित की पूरणमल हिंगड़ बसंतीलाल छिपा उदय लाल सुथार मदनलाल गर्ग सुरेश छिपा ललित हिंगड़ माहेश्वरी महिला मंडल जैन महिला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में श्रमदान कार सेवा के द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए काम किया मुनि जी ने भादसोड़ा के लिए गो पदयात्रा के लिए प्रस्थान किया । 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Play sound