तीन छात्रों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ

रतलाम । जावरा के भगतसिंह शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम उपविजेता रहा छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर हितेश नागल (बी.ए.एल एल. बी सप्तम सेमेस्टर),धैर्य मकवाना(बी.ए. एलएल.बी तृतीय सेमेस्टर), व कनिष्क सिंह राजपूत (एलएल.बी प्रथम सेमेस्टर) का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अनुराधा तिवारी, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण व विद्यार्थियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी डॉ.जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी अब दिनांक 16-10-2026 को शा.महाविद्यालय शाजापुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे ।