सेवा मेरा योगदान : छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण की गई

रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन छात्र छात्राओं द्वारा गतिविधियां करवाई जा रही हैं जिनमें स्वच्छता स्वास्थ जागरूकता विषय पर कार्य किया गया । 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती से अभियान की शुरुवात की गई ।
इस अवसर पर आज विद्यालय के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक राजीव पंडित की अध्यक्षता में शिक्षण सामग्री वितरण की गई । इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुवे कहा कि हमारा संकल्प है कि हम अपना शिक्षण कार्य ईमानदारी से करें विद्यालय समय पर आए पूर्ण गणवेश में आए और शिक्षक द्वारा पढ़ाया गया कार्य पूर्ण कर विद्यालय में नियमित स्वच्छता बनाए रखें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखें अपनी कक्षा को गंदा न करें । क्योंकि हमारे आसपास अगर गंदगी होगी तो हम बीमार रहेंगे इसलिए हमको अपनी कक्षा अपना विद्यालय खेल का मैदान साफ और स्वच्छ रखें क्योंकि स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है मन अच्छा रहेगा तो ही हम जीवन में शिक्षा प्राप्त कर सफलता हासिल कर सकते हैं।
अंत में मुख्य अतिथि राजीव पंडित ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल में आने एवं नियमित रूप से अपना शिक्षण कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुनीता गहलोत एवं शिक्षक शंभू लाल चौहान समस्त छात्र,छात्राएं प्रयास जसवंत प्रतीक पलक रोशन चेतना देवराज काव्या अफजल राज लक्ष्मी मोनिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *