
भादसोड़ा जैन स्थानक भवन 9 मार्च 2022 । मोहब्बत से बढ़कर विश्व में कोई मजहब नहीं है इसके बिना धार्मिकता में प्रवेश नहीं हो सकता। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि जो मानव होकर मानव से प्रेम नहीं कर सकता उसे खुदा और भगवान कभी नहीं मिल सकते ।
उन्होंने कहा कि अलगाव नफरत फिरका परस्ती कट्टरता हिंसा और आतंकवाद की जननी है धर्म की जाजम पर कोई स्थान नहीं है । मुनि कमलेश ने बताया कि धर्म जोडऩे का काम करता है तोडऩे का नहीं तोडऩा तो अधर्म और पाप है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि धर्म से बढ़कर राष्ट्र है वही धर्म महान है जो राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा दें अलौकिक चमत्कार चलते प्रवचन में देखने को मिला गौ माता ने आकर मुनि कमलेश को प्रणाम किया जनता देखकर अभिभूत हो गई । बौहरा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश का अभिनंदन करते हुए कहा कि अमन चैन और शांति का पैगाम देने वाले मुनि कमलेश ने मेवाड़ की माटी का गौरव विश्व मैं बढ़ाया है हमें इस बात का फक्र है ।
श्री आदिनाथ कृष्ण गौशाला अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि गोशाला परिसर में श्री जैन दिवाकर कमल पक्षी विहार का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से रू. 100000 की राशि की घोषणा हुई हम उनके आभारी हैं ग्राम पंचायत की ओर से कामधेनु सर्कल भी बनाया जा रहा है। बानसेन के लिए प्रस्थान किया 10 मार्च को देवरी पधारने की संभावना है।