40 हजार रुद्राक्षप्रसादी क़े वितरण क़ा संकल्प रोज़ हो रहा एक हज़ार रुद्राक्षप्रसादी का वितरण – ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे

रतलाम । वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ संस्था द्वारा लोगों में जन-जन में धार्मिक आस्था और धार्मिक भावनाओं को प्रबल बनाने हेतु प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था द्वारा निःशुल्क रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है संस्था क़े संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे ने बतलाया की संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली पर कोड़ी-गोमतीचक्र तथा विभिन्न त्योहारों पर धार्मिक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जाता है तथा महाशिवरात्रि पर्व पर निःशुल्क रुद्राक्ष वितरण किया जाता हैं , इस वर्ष रुद्राक्ष वितरण के अंतर्गत महाशिवरात्रि पर 7 हजार रुद्राक्ष का वितरण किया गया है तथा संस्था द्वारा यह निश्चित किया गया है कि इस बार 40 हजार रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा इसी श्रंखला के अंतर्गत महाशिवरात्रि क़े उपरान्त प्रतिदिन 1 हजार रुद्राक्ष वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है व लोगों को रुद्राक्ष के साथ में भगवान शिवजी के मंत्र की एक माला का अनुरोध ध्यान और पूजन की ओर भी आकर्षित किया जाता है , रुद्राक्ष वितरण में पं.चेतन शर्मा , पं.जिष्णु दवे , लोकेन्द्र सिंह उदावत , दीपेश राव आदि धार्मिक बंधु भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं , रुद्राक्ष प्रसादी का वितरण प्रतिदिन विनोबा नगर मुक्तिधान के समीप , गुरुद्वारा रोड ” सार्थक स्थल ” पर शाम 7 से 8 के मध्य किया जाता है , साथ ही रुद्राक्ष धारण उपरान्त किए जाने वाले पालनीय नियमों की भी पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है , वितरण की जा रही रुद्राक्ष प्रसादी को महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक द्वारा अभिमंत्रित किया गया हैं जिसमें समस्त लोगों के आपसी प्रेम सामंजस्य सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए अभिषेक किया गया।

Play sound