रतलाम । कल रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से रतलाम ग्रामीण के अनेक गांवों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, चौराना के युवा किसान तोफान सिंह सोलंकी ने बताया कि गेहूं, चना, लहसुन, प्याज तथा अन्य सभी रबी फसलों को अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है जिसका राजस्व तथा कृषि विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर सर्वे करवाया जा रहा है।