देश में सब पर भारी भाजपा, 5 राज्यों में से 4 राज्यों पर कब्जा, एक राज्य में आई आप

रतलाम 10 मार्च 2022 (मोतीलाल बाफना)। देश के 5 राज्यों में सम्पन्न हुए चुनाव के पश्चात आज मतगणना में 5 में से 4 राज्यों में से भारतीय जनता पाटी की सरकार बनने जा रही है । उत्तरप्रदेश में लगभग 2 से 3 दशक बाद एक पार्टी एक मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा भारतीय जनता पार्टी ने सफलता पाकर अपनी धाक उत्तर प्रदेश में जमाने में कामयाब हुए है । इस चुनाव में मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर, महिला सुरक्षा, गरीबों को भोजन-पानी की व्यवस्था आदि कई मुद्दे प्रमुखता से थे। जिस पर जनता ने जात-पात हटकर भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ के नेतत्व को पुन: एक बार स्वीकारते हुए भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से विजय बनाया । क्योंकि उत्तर प्रदेश में जाती वाद, महंगाई का मुद्दा प्रमुखता से था । लेकिन आम जनता ने गुण्डागर्दी, माफियाओं को मुंह तोड़ जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद माना।
समाचार लिखे जाने तक चुनावी नतीजों के बढ़त के अनुसार 403 में से 270 से अधिक सीटों पर जीतने की संभावना है । वहीं उत्तराखंड में भी पुन: कई वर्षो के बाद भाजपा दूसरी बार उत्तराखंड की बागदौड़ संभालेगी। वहीं भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी अपनी प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे है जहां उनके चुनाव जीतने की उम्मीद बताई जा रही है। वहां पर 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा 46 से अधिक सीटों पर विजय घोषित होने की संभावना है । गोवा पुन: भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में 40 में से लगभग 20 सीटें पर भाजपा अपना खाते में जमा करने की जानकारी है। वहीं प्रमोद सांवत गोवा में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी खेलने को तैयार दिख है । मणिपुर में 60 सीटों में से 30 से अधिक सीटों पर भाजपा अपनी बढ़त बनाने में कामयाब होती दिख रही है । जिससे स्पष्ट लगता है कि मणिपुर में भी भाजपा ही अगले 5 सालों तक राज करेगी । वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने पंख फैलाते हुए दिल्ली के बाद पंजाब में भी झाडू लगाने हुए श्री भगवंतसिंह मान के नेतृत्व में 117 विधानसभा सीटों में से 90 से अधिक सीटों पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब होकर पंजाब में आप की सरकार बनती दिख रही है। चुनाव के नतीजें घोषित होने के पश्चात देशभर में भारतीय जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में विजय उत्सव बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को सराहा जा रहा है ।
वहीं रतलाम सहित पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांट कर एक-दूसरे को बधाई दी ।

Play sound