ग्रामीण विधायक के प्रयासों से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 21.40 करोड़ रूपए लागत की 6 सड़के, 1853.05 करोड़ रूपए की 11 नल-जल योजना सहित एक खेल परिसर की स्वीकृति

रतलाम । ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में मांग को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम ग्रामीण विधानसभा के विधायक श्री दिलीप कुमार मकवाना द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में मुख्य सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री गोपाल भार्गव के समक्ष प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं विभागीय मंत्री द्वारा विधायक श्री मकवाना के प्रस्ताव को सहमति प्रदान करते हुए रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम उमरथाना से बीड़पाड़ा होते हुए ग्राम धोलका तक 4 कि.मी., ग्राम उसरगार से नामली तक 4 कि.मी., ग्राम प्रीतनगर से प्रीतमनगर रेल्वे स्टेशन तक 2 कि.मी., ग्राम रघुनाथगढ़ से लोचीतारा तक 2 कि.मी., ग्राम ढीकवा से सिनोद होते हुए नौंगावा फन्टा से खाचरोद रोड़ तक 7 कि.मी., सातरूण्डा, मूंदडी-छतरी, बिरमावल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति देते हुए 21.40 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया। साथ ही ग्रामीणों को पर्याप्त शुद्व पेयजल प्राप्त हो सके इस हेतु रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम डेलनपुर, चौराना, मुंदडी, ढीकवा, पल्दूना, धमोत्तर, बोदिना, लालगुवाड़ी, गुणावद, मउ, पलसोड़ा में नल-जल योजना की स्वीकृति हेतु 1853.05 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। खेल प्रतिभाओं को बड़ावा देने के लिए ग्राम बंजली में एक खेल परिसर (इंडोर/आउटडोर स्टेडियम) के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गयी ।
विधायक श्री मकवाना के प्रस्तवों पर मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्रियों द्वारा कार्यो की स्वीकृति प्रदान किए जानें से विधायक श्री मकवाना ने मुख्यमंत्री, श्री शिवराजसिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री गोपाल भार्गव, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्री एदंलसिंह कंषाना एवं खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधीया जी का आभार माना तथा धन्यवाद ज्ञापित किया ।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा में स्वीकृत 06 सडके, 11 नल-जल योजना एवं एक स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रयास किए जाने पर क्षेत्र के श्री दिनेश धाकड़, श्री राजेन्द्र लाला जाट, श्री राकेश पाटीदार, श्री आनन्दीलाल राठौड़, श्री देवीलाल गुर्जर, श्री धर्मेन्द्र पाटीदार कालूखेडी, श्री राजाराम गुर्जर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक श्री मकवाना को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आभार माना।

Play sound