

जावरा (अभय सुराणा) । खारीवाल कॉलोनी जावरा स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर मित्र मंडल द्वारा समाजसेवी रामसेवक शर्मा एवं श्रीमती निर्मला देवी शर्मा के सौजन्य से आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित श्री योगेशाचार्य जी कथावाचक (हरिद्वार) ने प्रवचन में कहा कि राजा परीक्षित के शासन कॉल में कलयुग में जुआ, मदिरा, हिंसा, मांस भक्षण जारी रहा तो ब्रह्मा जी ने क्रोधित होकर परीक्षित को श्राप दिया क्योंकि राजा धर्मात्मा होता है कलयुग में सत्कर्म से कमाए हुए धन मै भगवान का वास होता है । आपने कहा कि मनुष्य का नाम महाराज मनु से मिला है मनु से मानवीय उत्पत्ति हुई मनु के 2 पुत्र तथा 3 पुत्रियां उत्पन्न हुई । ध्रुव के प्रसंग में है कि भगवान की प्राप्ति हेतु कोई उम्र किसी की सुंदरता विद्यावान होना जरूरी नहीं है यहां तक की बिना स्नान भी भगवान की आराधना उपासना की जा सकती है । पीयूष दुबे, प्रेमकुश दुबे और सुदेश मिश्रा (वृंदावन) के शानदार संगीत से कथा में श्रोताओं को आनंद की शानदार अनुभूति हुई । पोथी पूजन का लाभ मुख्य यजमान श्रीमती निर्मला देवी एवं रामसेवक शर्मा ने प्राप्त किया । इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रामचंद्र पाटीदार ने एवं आभार के दायित्व का निर्वाह धीरज शर्मा ने किया ।