परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी महाराज का दीक्षा जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

झुमरीतिलैया। जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणव सागर जी महाराज ओर संयत सागर जी महाराज के सानिध्य में आज पूजा विधान का कार्यक्रम किया गया जैन मंदिर के सरस्वती भवन में हुआ अमृत मय प्रवचन , जैन समाज के द्वारा आज 108 विनिश्चय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य कोडरमा में जन्मे नगर गौरव परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी महाराज का दीक्षा जयंती कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से दोनों जैन मंदिरों में मनाया गया, आज से ग्यारह वर्ष झुमरीतिलैया निवासी पूर्व अखिलेश भैया का मुनि दीक्षा सम्मेद शिखर में हुआ था इस अवसर पर समाज के द्वारा प्रांजल सागर जी महाराज की ग्रहस्थ अवस्था की माता कुसुम देवी एवं पिता महावीर प्रसाद जी जैन कासलीवाल का माला मुकुट तिलक लगाकर स्वागत समाज के मंत्री ललित सेठी,महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी,मंत्राणी आशा जैन गंगवाल,कमला देवी जैन पांड्या ने किया, इस अवसर पर मुनि श्री के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलन कर संगीत मय पूजन किया गया । इस अवसर पर मुनि श्री प्रणव सागर जी महाराज ने कहा कि जिस नगर में मुनि का जन्म होता है वह नगर बहुत ही धन्य होता है और उस मां की कोख से जन्म देने वाली मां भी बहुत धन्य होती है जिन की कोख से संत और महापुरुष पैदा होते है झुमरी तिलैया कोडरमा के लोग बहुत भाग्यशाली हैं इस अवसर पर मंदिर में णमोकार मंत्र का जाप, भक्तामर का पाठ किया गया लोगों ने मुनि श्री प्रांजल सागर जी को याद किया इस अवसर पर विशेष रूप से सुरेन्द-सरिता जैन काला, सुरेश-रितु शुभम जैन ,अप्पू जैन,प्रदीप,महेंद्र जैन कासलीवाल,समाज के उपाध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, कमल जैन सेठी ,जय कुमार जैन गंगवाल आदि कई गणमान्य लोग शामिल थे ।साथ ही वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि ये हम सब का सौभाग्य है कि हम सब मुनि श्री के नगर में जन्मे है ।उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।

Play sound