रतलाम । सहकार भारती जिलाध्यक्ष गोपाल परमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से रतलाम जिले की विभिन्न तहसील अध्यक्ष महामंत्री के पदों पर नियुक्तियांकी गई है । सहकार भारती सैलाना तहसील अध्यक्ष ललित कसेरा (सैलाना), महामंत्री सचिन कहार (शिवगढ़), रावटी तहसील अध्यक्ष सहकारिता के वरिष्ठ भेरूलाल पोरवाल (रावटी) एवं महामंत्री मुकेश गुर्जर (लाला) (रावटी), पिपलौदा तहसील अध्यक्ष सचिन आचार्य (चौरासी बड़ायला), महामंत्री भगवान सिंह कछावा (कुशलगढ़ पिपलौदा), रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष प्रहलाद पाटीदार (धामनोद), महामंत्री धर्मेन्द्र पाटीदार (दंतोडिय़ा), जावरा तहसील (ग्रामीण) अध्यक्ष नागूलाल चौधरी (असावती), महामंत्री राकेश शर्मा (बहादुरपुर), जावरा नगर अध्यक्ष दीपक साधु को मनोनित किया गया है । इन्ही नियुक्तियों के साथ सहकार भारती का विस्तार निरंतर चलता रहेगा। शेष तहसील की नियुक्ति व जिला प्रकोष्ठ के रिक्त पदों की नियुक्तियाँ जल्द की जावेगी ।
उक्त जानकारी सहकार भारती जिला महामंत्री सुनील पोरवाल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र भार्गव एवं रणजीतसिंह राठौड़ ने दी ।