भाजपा किसान मोर्चा धराड़ मंडल ने समर्पण राशि के लक्ष्य को पूरा किया

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धराड़ मंडल के अध्यक्ष श्री कैलाश जाट के नेतृत्व मे मंडल के मोर्चा पदाधिकारीयों ने अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से समर्पण नीधि संग्रह अभियान के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्य को तय समय पर पूरा कर लिया है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री अरूण राव ने बताया कि भाजपा जिला प्रभारी श्री श्यामसुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं अभियान के जिला प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी को किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री जाट ने संग्रहित राशि का चेक भेट किया।
इस अवसर पर मोर्चा के जिला महामंत्री श्री बद्रीलाल चौधरी, जिला मंत्री रघुवीर सिंह सक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष द्वय श्री कमल सिंह असावत, श्री मेहरबान सिंह चौहान, श्री विरेन्द्र सिंह राठौर, मंडल महामंत्री श्री दिनेश पाटीदार, मंडल मंत्री श्री सुभाष जाट भी उपस्थित थे।