मौका हाथ से निकल जाने पर निराश ना हो क्योकि आपके भाग्य में जो आपको प्राप्त होना है वही आपको प्राप्त होता है – पूर्व अध्यक्ष पारस मोदी

जावरा ( अभय सुराणा) । हर व्यक्ति को जीवन में कुछ करने का आगे बढ़ने का मौका निश्चित रूप से मिलता हैं। यह बात अलग है कि किसी को मौके की अहमियत समझ में आ जाती है और वह मौके अनुसार अपने काम को अपना लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। एसे व्यक्ति मौका चुकते नहीं। कई ऐसे भी है कि जिन्हे मौके की नजाकत तो समझ तो आ गई परंतु मौके अनुसार कुछ करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और मौका हाथ से चला गया लेकिन इसमें निराश होने की कोई बात नहीं है यूं समझ लीजिए आपके भाग्य में जो आपको प्राप्त होना है वही आपको प्राप्त होता है। उक्त विचार श्री आल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नईदिल्ली के निवर्तमान अध्यक्ष पारस मोदी ने जैन कांफ्रेंस प्रांतीय शाखा के शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात जैन कांफ्रेंस जावरा के सदस्यों से चर्चा के दोरान इन्दौर मे कहीं।
जैन कांफ्रेंस निवर्तमान अध्यक्ष पारस मोदी, पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश चोरड़िया युवा कांफ्रेंस अध्यक्ष दीपक भटेवरा , विशवस्त मंडल के अध्यक्ष महेश डाकोलीया, नव नियुक्त अध्यक्ष ललित छल्लानी, सचिव संतोष मामा महिला शाखा अध्यक्ष कविता जैन महामंत्री रानी राना, युवा कांफ्रेंस अध्यक्ष संदीप गोखरु प्रदिप छल्लानी का स्वागत सम्मान किया गया इस मोके पर जैन कांफ्रेंस वैयावच्चय योजना के प्रांतीय मंत्री संदीप रांका, विशेष आमत्रिंत सदस्य शेखर नाहर, बसंतीलाल चपडोद, सुजानमल औरा, मनोहरलाल चपडोद ज्ञानचंद ओस्तवाल पंकज श्रीश्रीमाल के साथ जैन कांफ्रेंस प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष मनीषा रांका, संगठन मंत्री संगीता नाहर, वैयावच्चय सह मंत्री ज्योति श्रीश्रीमालिक के साथ चित्रा ओस्तवाल द्वारा सामुहिक रुप से बहुमान कर स्वागत सम्मान किया गया स्वागत के पुर्व संदीप रांका, शेखर नाहर, मनोहरलाल चपडोद बसंतीलाल चपडोद सुजानमल औरा, श्री मती मनीषा रांका, श्री मती संगीता नाहर, श्री मती ज्योति श्रीश्री माल द्वारा पद की शपथ ग्रहण कि गई उक्त जानकारी दिवाकर मंच के जिला अध्यक्ष शेखर नाहर द्वारा दि गई है ।