श्री सयुंक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल 2022 को धूमधाम से मनाया जावेगा

जावरा ( अभय सुराणा) । श्री सयुंक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल 2022 को धूमधाम से मनाया जावेगा । उपरोक्त जानकारी संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष नगीन सकलेचा एवं महासचिव अभय कोठारी ने देते हुए बताया कि
समिति की एक बैठक 21 मार्च सोमवार को रात्रि 8:00 बजे जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार जावरा पर आयोजित की गई हे जिसमें महावीर जयन्ती पर आयोजित कीए जाने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जावेगी।
बेठक में समिति के सभी पदाधिकारी, विभिन्न श्री संघ के अध्यक्ष,सचिव ,नगर के सभी जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष,सचिव सभी महिला मण्डल की अध्यक्ष एवं सचिवों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनके अमुल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया जावेगा ताकी कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया जायेगा ।
श्री सकलेचा एवं कोठारी ने सभी वरिष्ठजनों से बैठक में उपस्थित रहकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव को घुमघाम से मनाने की अपील की है।