
रतलाम । सालाखेड़ी रोड स्थित मिडवे ट्रीट पर श्री सनातन धर्म सभा महिला मंडल, त्रिवेणी तट, रतलाम ने मनाया फ़ाग महोत्सव का आयोजन किया गया। फाग उत्सव में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाई और गुलाल से होली खेली । कार्यक्रम 2:00 बजे से 6:00 बजे तक रहा। कार्यक्रम का संचालन आशारानी उपाध्याय ने किया। इसमें महिलाओं ने फाग के गीतों ,भजनो और गानो का पर खूब नृत्य किया और थिरके – अरे जा रे हट नटखट ना छू रे मेरा घूंघट पलट के दूंगी तुझे आज गाली रे…. जैसे गानो पर खूब नृत्य किया।
भाजपा के दीनदयाल मण्डल की अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीमती राखी व्यास का सम्मान पुष्प माला व भगवा दुप्पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा राखी व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे चाहे कोई सी भी पद दे दिया जाए परंतु मैं आप सबके दिल में हुं और जीवन पर्यंत दिल में रहूंगी । आप मुझे कार्य बताएं और मैं हमेशा 24 घंटे आपके साथ में कार्य करने के लिए तत्पर हूं साथ ही आभार प्रदर्शन आशा शर्मा ने किया और कार्यक्रम के अंत में द कश्मीर फाइल फ़िल्म देखने का निवेदन कर भारत माता की जय, सनातन धर्म की जय के नारे भी लगाए गए । इस अवसर पर हंसा व्यास, कौशल्या त्रिवेदी, पदमा उपाध्याय, अनिता दवे, शशि अग्रवाल, कृष्णा मिण्डिया, शोभा चौरसिया, निर्मला सोनी, चमेली राठौड़, गीता शर्मा, नीता शर्मा, सावित्री सेन, वन्दना पोरवाल, रितु त्रिपाठी, रीना सोनी, नूतन भट्ट, मोना शर्मा, अरुणा सोनी, जया सोमानी, नीना निरंजनी, ज्योति सोनी, रेखा खत्री, पुष्पा मजावदिया, सोना शर्मा, पूजा शर्मा, रेणु अग्रवाल, उमा शर्मा, प्रतिभा आप्टे, वर्षा शर्मा, कुसुम शर्मा, सपना खननिवाल, सुरभि चतुर्वेदी, प्रियंका कसेरा आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।