
रतलाम । आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया गया जैसा की विदित है 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने बागडोर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को सोपी थी परंतु भाजपा ने दलबदल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया! इस दिवस को कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में आज मनाया गया! कार्यक्रम गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुआ! कार्यक्रम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा की कमलनाथ जी ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी की राजनीति से दूर रहकर भारतीय लोकतंत्र को सम्मान दिया है उसे हर कांग्रेस जन अपने को गौरवान्वित समझता है वही उसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र उद्देश्य सत्ता को हथियाना है जिसके लिए वह किसी भी स्तर तक कोई भी कार्य कर सकते हैं श्री कटारिया ने आने वाले समय में चुनौतियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मजबूती से संघर्ष का आह्वान किया है! कार्यक्रम को यास्मिन शेरानी सतीश पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या ,कमरुद्दीन कछवाय, शांतिलाल वर्मा, राजीव रावत, महीप मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा ,मीना बग्गा आदि ने संबोधित किया! साथ ही पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल जी भूरिया एवं मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर हुए हमले के विरोध में एवं श्री कांतिलाल जी भूरिया पर बने नकली प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर नायाब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया! इस अवसर पर विजय सिंह चौहान, वहीद शेरानी, सुजीत उपाध्याय , सोनू व्यास ,युसूफ शाह,इक्का बेलूद , रवि वर्मा ,अनिल नांदेचा , सैयद अकील, रमेश शर्मा, अफजल नेता, मांगीलाल जैन, किशन दा , शांतू गवली, विजय पंड्या ,जितेंद्र हाड़ा ,कुसुम चाहर, रजिया मंसूरी ,हेमा व्यास, हिना शेख आरिफा कछुआया, रश्मि सिंह, छोटू चावड़ा ,अमृत राठौड़ ,राधेश्याम पांचाल, अशफाक भाई, आनंदीलाल चौहान ,गोपाल चंद वाडिया सादिक लाला, पिंटू शर्मा, संजय खंडकर, कैलाश सोलंकी ,जितेंद्र सिंह ,संजय ब्रह्मेचा, रशीद अंसारी, असलम ताबिश, सुनील महावर, मकबूल कुरेशी, हरजीत सिंह नांद्रा, मंजू बाला गुज्जर, आयशा कुरेशी, काजल डामोर, सतीश गिरी ,अंसार भाई, अमर सिंहसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे! सभी कांग्रेस जनों को शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा लोकतंत्र के सम्मान हेतु संघर्ष की शपथ दिलाई गई! सभी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया! कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास ने किया और आभार प्रदर्शन जोएब आरीफ ने किया।