रतलाम । बहुचर्चित फिल्म ‘‘द कश्मीर फाईल्स‘‘ के सभी शो पुरी तरह फुल जा रहे है। ऐसे मे भारतीय मजदूर संघ ने टॉकीज मे अपने परिवारो को फिल्म दिखाने के लिए विशेष शो का आयोजन करवाया। विशेष शो मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री श्री बालमुकुंद पाटीदार ने की। विशेष अतिथि के रूप मे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश पाटीदार उपस्थित थे।
शो प्रारम्भ होने के पूर्व श्री लुनेरा ने उपस्थित मजदूर संघ के परिवारो को संबोधित करते हुए कहा कि 1990 मे कश्मीरी हिन्दू पंडितों पर आतंकियो ने जिस तरह राक्षसी अत्याचार कर लगभग 5 लाख पंडित परिवारो को अपना घर-बार तथा अन्य सम्पतिया छोड़कर पलायन के लिए मजबुर होना पड़ा था वह भारत के इतिहास का काला सच है। उस काले सच को फिल्म निर्माता ने पर्दे पर जीवंत करने का साहस दिखाया है। इस काले सच को देश के प्रत्येक नागरिक विशेष कर नई पीढ़ी को अवश्य देखना चाहिए।
इस अवसर पर 1990 मे जम्मू मे आर्मी मे पदस्थ रिटायर्ड श्री विक्रम वाघेला तथा श्री भीम सिंह सोलकी भी उपस्थित थे।