प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक मनाया गया

रतलाम । अखिल भारतीय मूर्तिपूजक युवक महासंघ रतलाम इकाई द्वारा प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव निमित्त परम पूज्य आचार्य भगवंत नरदेव सागर सूरी जी म. सा. एवं नगर की विराजित साध्वी भक्तों की निश्रा में दिनांक 25 मार्च 2022, शुक्रवार को प्रात: मोतीपुर जी मंदिर से भव्य रथयात्रा धर्म ध्वजा घोड़े बैंड बाजे से आदिनाथ भगवान का रथ के साथ जगह-जगह महिलाओं ने गवली कर भगवान का वंदन किया व नवरत्न परिवार की अहिंसा ज्योति यात्रा साथ मे थी। अहिंसा मार्ग भगवान आदिनाथ के बताए हुए मार्ग अहिंसा मार्ग उसी का संदेश देने के लिए अहिंसा ज्योति यात्रा भी साथ चल रही थी। मोती पूज्य जी मंदिर से चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बाजाज खाना ,न्यू क्लॉथ मार्केट ,घास बाजार होते हुए वापस पूज्य मोती जी मंदिर पर समापन हुआ। समापन के पश्चात युवक महासंघ की ओर से श्रीफल का प्रभावना वितरण की गई। इसमें मुकेश पगारिया, जयवंत कोठारी राजेश रांका जितेंद्र चोपड़ा,शैलेंद्र मंडोत, नीलेश चोरड़िया हार्दिक मेहता, सिद्धार्थ कोठारी, जितेंद्र मेहता,राजेंद्र दरडा,,अनिल कोठारी, किरण मेहता मुकेश धाकड़, सुमित सुराणा निलेश पोरवाल राजेश पोरवाल (काकडी वाला), विनय सुराणा, भूपेंद्र जैन,विजय पितलिया सजीव कोठारी सौरभ मेहता।नीम चौक स्थानक से इंदरमल जैन, धर्मदास श्री संघ से प्रकाश मूणत, सकल श्री संघ से महेंद्र गादिया, ललित कोठारी,श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्री संघ अभय लुनीया, राजेश सुराणा, सुनील मूणत , सुनील ललवानी, विनोद मूणत, लालचंद सुराणा ,श्रीपाल भंडारी , प्रमोद, सौरभ भंडारी ,सुभाष मूणत,श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ महेंद्र कटारिया, कांतिलाल चोपड़ा, अशोक एम चोपड़ा, हेमंत बोथरा ,आशीष चोपड़ा, जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।आभार जयंवत कोठारी ने माना यह जानकारी राजेश रांका ने दी।