जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा राजस्थान की स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से जीव दया की पहल


भीलवाड़ा। श्री ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा राजस्थान के नेतृत्व में स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से प्रांत की मार्गदर्शिका कमला चौधरी के प्रयास से भीलवाड़ा जिले की सात गौशालाओं में लगभग 2 लाख 7 हजार रुपए की राशि चारा बांटा के लिए भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान प्रांत की महिला शाखा अध्यक्ष नीता बाबेल ने की। श्रीमती बाबेल ने कहा कि जीव दया के क्षेत्र में कार्य करने की आज बहुत जरूरत हैं और स्माइल फाउंडेशन भी इस क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीव दया के कार्य करके हम मूक पशुओं को कत्लखाने जाने से बचा सकते है। भगवान महावीर ने भी अपने संदेशों में जीव दया का महत्व समझाया है। जैन कॉन्फ्रेंस की प्रांतीय महिला महामंत्री चंदा कोठारी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कमला चौधरी विगत कई वर्षों से गौ सेवा के कार्य को प्राथमिकता से करती आ रही है ओर उम्मीद है कि भविष्य में भी करती रहेगी। स्माइल फाउंडेशन की कमला चौधरी ने बताया कि इस तरह के कार्य में समाजसेवी स्नेहलता धारीवाल, कनकावती चंडालिया, रीना सिसोदिया, निर्मला बुलिया आदि बहनों का विशेष सहयोग रहा है। हम करीब करीब सभी गोशाला में जाकर गोवंश की स्थिति देखकर सहायता करने का आश्वासन देते हैं और समय-समय पर पूरा करते हैं जैसे लापसी खिलाना।
जो गौ माता के बछड़े होते हैं उन्हें डिलीवरी का पूरा सामान भी समय-समय पर भिजवाया जाता है साथ ही जैन कोंफ़्रेंस का सदैव सभी प्रकार से सहयोग रहता है ।यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सभी गौशालाओं के लिए जो भीलवाड़ा जिले से संबंधित रखती है उन सबके लिए पानी चारे की व्यवस्था अति शीघ्र की जाएगी।