जावरा (अभय सुराणा) । श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति जावरा द्वारा स्वर्गीय श्रीमती राजीबाई सुराणा व स्वर्गीय श्री प्रकाशचंद्र सुराणा की स्मृति में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर एवं पक्षियों के पानी पीने के लिए निशुल्क सकोरे का वितरण दिनांक 27 मार्च रविवार को प्रातः 11:00 बजे मेहता डेंटल क्लिनिक गांधी कॉलोनी पर किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रसंग प्रभारी सुरेश सुराना एवं वीरेंद्र रांका ने बताया कि इस शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ऋषि मेहताअपनी सेवाएं प्रदान करेंगे शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा। उक्त शिविर व सकोरे का वितरण श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा के सौजन्य से कीये जाएंगे। समिति के महावीर डांगी शांतिलाल डांगी नरेंद्र संघवी राजकुमार हरण ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है शिविर का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा।