गुरू दशमी पुण्य प्रसंगे अनुष्ठान उत्सव कल 27 मार्च को

इंदौर । मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक पं.पू. परोपकार सम्राट गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्वविजय ऋषभचंद्रसूरीश्वरजी महाराज साहेब की दसवी मासिक पुण्यतिथि गुरू दशमी के पुण्य अवसर पर पावनकारी प्रेरणास्त्रोत मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक पं.पू. परोपकार सम्राट गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभसूरीश्वरजी महाराजा साहेब के शिष्य मालव रत्न, ओजस्वी वक्ता, पं.पू. मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा. की प्रेरणा से कल २७ मार्च २०२२ रविवार को प्रात: १० बजे अनुष्ठान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस मौके पर एम.वाय. हास्पिटल में जरूरतमंदो को भोजन वितरण भी किया जाएगा । उक्त आयोजन के लाभार्थी कु. रिया अभय जी नलवाया के जन्मदिन निमित्त श्रीमती किरण बेन, अभयजी, रिंपी नलवाया परिवार, उज्जैन हैं । आयोजक आर.ग्रूप इंदौर ने धर्मालुजनों से आग्रह है किया वे कि आयोजन में सफल धर्म लाभ लेंवे ।