रेल नगर में मंगलवार को होगा रावण दहन

रतलाम।श्री रामायण महोत्सव एवं रामलीला उत्सव का आयोजन रेल नगर स्थित बगीचे में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता राकेश मिश्रा व एडवोकेट श्रवण यादव है। नववें दिवस के मुख्य अतिथि श्री अजय अग्निहोत्री ,श्रीमती कुसुम त्यागी, श्री चेतन राजावत ,श्री संतोष राय एवं वाल्मीकि समाज से विजय खरे , कमल भाटी, सुरेंद्र आर्य, अशोक हाड़े , संजय परमार,राजू कल्याणे, यशवंत पतरोड श्याम छपरी, विजय चौहान, निर्मल हाड़े रहे ।सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री राम व लक्ष्मण जी का पूजन करते हुए पुष्पमाला पहनाकर तथा भगवान श्री राम का रामचरित्र मानस का पूजन व आरती संपन्न की। तत्पश्चात आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों को राम नाम का दुपट्टा पहनाया गया।आज रात्रि में लक्ष्मण शक्ति राम विलाप का मंचन किया गया तथा मंगलवार को कुंभकरण मेघनाथ वध रावण वध राम राज्याभिषेक रहेगा। प्रसाद का वितरण किशोरी लाल यादव व श्रवण यादव परिवार की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रुद्राक्ष सभी धर्म प्रेमी जनता को नागरिकों को पं. संजय द्वारा वितरित किए गए ।कार्यक्रम के संयोजक राकेश मिश्रा ने संचालन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक वर्ग धार्मिक अनुष्ठान में न सम्मिलित हो तो सनातन धर्म अधूरा ही माना जाता है यदि सनातन धर्म को समझना है तो भगवान राम के चरित्र को समझना होगा एवं अपने जीवन में चरितार्थ करना होगा। कार्यक्रम का संचालन व जानकारी राकेश मिश्रा ने दी।कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समग्र समाज अध्यक्ष रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, लोकेश जायसवाल ,बबीता नागर, सुनील पाल, दयाराम यादव ,उषा यादव, दीपक सेन, मनोज पाल ,प्रदीप यादव, पंडित ईश्वर व्यास, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, पूजा सिंह चौहान, धन्नालाल आजम, प्रभु लाल भाटी, राकेश सोनी, शंभू सिंह सतीश बोरासी ,रमेश कनौजिया, शीतला पांडे ,रणजीत सिंह सोलंकी ,आनंद बोरासी, कैलाश कुशवाहा, मनीष यादव, दीपक सेन, मीना राठौड़, सोनू हरीश बोरासी आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।