रतलाम 31 मार्च । स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम रतलाम द्वारा 01 अप्रैल शुक्रवार को रतलाम स्वच्छता संगीत सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन गुलाब चक्कर में दोपहर 3 बजे से किया गया है। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित होगी जूनियर वर्ग में 06-15 वर्ष व सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक के प्रतियोगी भाग लेंगे। दोनो वर्गो में 5-5 विजेताओं को नकद राशि, शील्ड व प्रशस्ती पत्र प्रदान किये जायेगें।