गंदगी करने पर छाजेड़ किराना 2 दिनों के लिये सील

गदंगी करने व अमानक पॉलीथीन उपयोग करने पर 9 व्यक्तियों पर जुर्माना

रतलाम 31 मार्च । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देषानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर व सामान से अतिक्रमण करते है, अमानक पॉलीथीन का उपयोग एवं विक्रय करते हैं, खुले में यूरिन करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 31 मार्च गुरूवार को 9 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया व नीमचौक क्षेत्र में छाजेड़ किराना संचालक द्वारा गंदगी करने पर दुकान 2 दिन के लिये सील की।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार जैन रेस्टोरेंट, जीतू मायबड़, कैलाश-गणपत, राजेश करमैय्या, पृथ्वीराजसिंह, राजेश टांक पर 500-500, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट पर 300, वीरेन्द्र पर 250, गजेन्द्र सिंह पर 200, समरथ पर 100 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविष्य में गंदगी व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईश दी। स्पॉट फाईन की कार्यवाही सर्वश्री कुलदीप भट्ट, विजय मेहना, मनीश झांझोट, अंकित पुरोहित, राजकुमार भाटी आदि के द्वारा की गई।