प्राणी मात्र के प्रति समर्पण भाव से सहयोग की भावना रखना परमात्मा की भक्ति करने से महान है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

भीलवाड़ा शांति भवन 1 अप्रैल 2022 सहयोग के साथ साथ व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने पर ध्यान दिया जाए तो उसमें स्वाभिमान भी जागृत होगा उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि किसी में स्वाभिमान जागृत करना सबसे बड़ा और महान धर्म है ।
उन्होंने कहा कि प्राणी मात्र के प्रति समर्पण भाव से सहयोग की भावना रखना परमात्मा की भक्ति करने से महान है ।
मुनि कमलेश ने बताया कि सेवा का मौका मिलने पर अपना सौभाग्य मानता है वह अमृत के समान है और एहसान जताता है तो जहर के समान है । मुनि कमलेश के सानिध्य में सद्भभावना ट्रस्ट और स्माइल फाउंडेशन की ओर से शांति भवन में 90 जैन परिवारों को ज्ञान प्रकाश सांखला की अध्यक्षता हेमंत कोठारी की मुख्य अतिथि में खाद्य सामग्री वितरित की गई अध्यक्ष कमला चौधरी ने बताया कि तेरा वर्षों से प्रतिमाह सभी परिवारों की सेवाएं की जा रही है सुनीता बोहरा सरिता नाबेडा का सहयोग सराहनीय रहा शकुंतला खिमेसरा निर्मला बोलिया प्रमिला सूर्या मंजू खटोड़ सभी ने मिलकर सामान्य परिवारों को घर उपलब्ध करवाया जाए ऐसा प्रस्ताव पास किया गया 2 अप्रैल को नव वर्ष के उपलक्ष में अहिंसा भवन शास्त्री नगर में सुबह 9:00 बजे बड़ी मांगलिक का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।