रतलाम । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नववर्ष विक्रम संवत् 2079 के शुभ अवसर पर नीमचौक स्थानक पर नवकार मंत्र के जाप व मांगलिक का आयोजन रखा गया है। इस वर्ष हमारा सौभाग्य है की श्रमण संघीय प्रवर्तक सौभाग्य कुल दिवाकर रतलाम नगर की माटी के सन्त श्री प्रकाशमुनि जी म.सा. आदि ठाणा सन्त सतियों का सानिध्य भी हमें इस अवसर पर प्राप्त हो रहा है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के अध्यक्ष सुरेश कटारिया ने बताया कि कल 02 अप्रैल 2022 शनिवार को नीमचौक स्थानक रतलाम पर नवकार मंत्र जाप प्रात: 08 से 8.30, प्रवचन – प्रात: 08.30 से 9.30, नववर्ष की मांगलिक 09.45 बजे किया जावेगा ।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रतलाम महामंत्री-जयंतिलाल डांगी. कोषाध्यक्ष-अमृतलाल कटारिया, श्री जैन दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष पिस्ता कटारिया, महामंत्री-विमला बुलिया, कोषाध्यक्ष-सीमा मोदी, श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल अध्यक्ष-रितेश मुणत, महामंत्री विकास कटारिया, कोषाध्यक्ष-नवीन गांधी, श्री जैन दिवाकर कमला बहु मंडल अध्यक्ष मीना गांधी, महामंत्री-प्रिती बोथरा, कोषाध्यक्ष-चंचला गांधी आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाजजनों से आग्रह किया है कि नवकार जाप एंव प्रवचन एंव मांगलिक कार्यक्रम में समय पर पधारकर अपने नववर्ष की शुभ शुरुआत करें गुरुभक्ति का परिचय देवे ।