

रतलाम । श्री विश्वकर्मा जूना गुजराती लोहार सुतार पांचाल समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति द्वारा आयोजन नया गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रखा गया जिसमे मेहंदी प्रतियोगिता, चेयर रेस ,डांस प्रतियोगिता, चम्मच प्रतियोगिता ,तथा रस्सी खिच्चो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही मात् पिता पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी युवा सेवा संघ के सहयोग से किया गया।खास बात यह हे कई सालो बाद यह आयोजन होने से समाजजन मे खासी उत्साह का माहोल रहा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेति प्रतियोगी को समिति द्वारा पुरस्कृत किया। इस गरिमामई कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा टोली उपस्थित रही ।