- पतंजलि युवा भारत साइकिल वाहन रैली सामूहिक दौड़ सूर्य नमस्कार महायज्ञ कर योग से निरोग स्वास्थ्य आग्रह योग क्रांति की और एक क़दम
- योग क्रांति संकल्प लिए दो बत्ती चौराहा पर सामूहिक सूर्य-नमस्कार आसन कर स्वास्थ्य आग्रह किया

रतलाम । सूर्य की पहली किरण के साथ नवचन्द्र संवत्सर का दिव्य आयोजन अपनी भारतीय संस्कृति पर विक्रम संवत 2079 मेरा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर सूर्य देव का तेज़ स्वराज भारत माता का आशीर्वाद राष्ट्र वंदना लिए हर राह पर बढ़ते कदम 75 अमृत महोत्सव समिति सरस्वती शिशु मन्दिर पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम द्वारा श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण स्थित झाली तालाब पर सामुहिक रूप से प्रातः सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देकर नवचन्द्र संवत्सर का स्वागत कर सूर्य नमस्कार सहित पतंजलि युवा भारत रतलाम द्वारा तैयार औषधीय उद्यान में सप्त सात औषधीय पौधें रोपण कर पेड़ लगाए धरती मां का श्रृंगार करें संक्रमण मुक्त प्राणवायु का संचार करने की ओर अग्रसर किया गया।
पंतजली युवा भारत जिला यज्ञ प्रभारी ज्योतिषाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे द्वारा मंत्रोच्चार की गई रुद्राक्ष महाप्रसादी तिलक कर भेंट की गई पतंजलि युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य से समृद्धि योग से निरोग योग क्रांति महाअभियान में साइकिल वाहन रैली सामूहिक दौड़ के साथ दो बत्ती चौराहा पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ आसन करवाया गया।
समाजसेवी समिति संयोजक महेंद्र गादिया सहसंयोजक विप्पी छाबड़ा ने पतंजलि भारत स्वाभिमान झंडा लहराकर साईकिल वाहन रैली सामूहिक दौड़ जो मां कालिका माता मंदिर प्रांगण झाली तालाब से गीता मंदिर फव्वारा चौक स्टेशन होते हुए दो बत्ती चौराहा पर सूर्य नमस्कार आसनों का अभ्यास करवाया नेहरू स्टेडियम पर समापन किया सुरक्षा संरक्षा की द्रष्टि से नगर पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया जी ने स्वामी जी के दिव्य स्वरूप विशालतम लक्ष्य लिए योग क्रांति संदेश के साथ भारत विश्व गुरु की और अग्रसर हो ऐसा संकल्प दिलाया गया जय भारत जनशक्ति संस्था के राधावल्लभ खंडेलवाल समिति सदस्यों द्वारा सभी को औषधीय नीम शरबत काढ़ा पिलाया गया।
साइकिल वाहन रैली का नेतृत्व कर रहे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय डॉ मंगलेश धाकड़ विजय राठोड़ संग बड़ों के साथ-साथ युवा बच्चों ने उत्साह उमंग हर्षोल्लास पूर्वक साईकिल रैली में विकास वर्मा मधुर साहू सर्वग्य पालीवाल निकुंज व्यास प्रथ्वी सिंह चौहान चिराग कुशवाहा ख्याती पालीवाल दिपक बैरागी यश वर्मा केशव आचार्य आदी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक महेंद्र गादिया सह-संयोजक विप्पी छाबड़ा सुरेन्द्र सिंह भाभरा गुमान मल नाहर अध्यक्ष डॉ रामेश्वर पाटीदार अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर समिति पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नितेंद्र आचार्य अनिल बरमेचा संगठन मंत्री मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय डॉ मंगलेश धाकड़ विशेष तौर पर उपस्थित रहे अंत में आभार व्यक्त महामंत्री नितेंद्र आचार्य संगठन मंत्री अनिल बरमेचा द्वारा किया गया।