श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ संघ का नववर्ष मिलन समारोह


जावरा (अभय सुराणा) । भारतीय संस्कृति में आज के दिन का विशेष महत्व है मान्यता है कि इसी दिन आदिशक्ति देवी दुर्गा प्रकट हुई थी और आदिशक्ति के कहने पर ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी।आज चैत्र मास के पहले दिन का दिन नव वर्ष के रूप में समूचे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने श्री आनंदीलालजी संधवी के निवास स्थल पर आयोजित आओ नव वर्ष का करे स्वागत के अवसर पर कही इस अवसर पर श्री संघवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।एवं उपस्थित सभी सदस्यों को नीम ,मिश्री ठंडाई के साथ श्रीमती चमेली देवी संघवी ने सभी को तिलक लगाकर सम्मान कर संघ पूजा की। प्रारंभ में दादा आदिनाथ के चित्र पर अध्यक्ष अभय सुराणा ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करी। इस बार कुछ नया हो जाए की तर्ज पर यह कार्यक्रम प्रथम बार समिति द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पोखरना ने किया आभार महावीर डांगी ने माना। उक्त जानकारी नेमीचंद जैन ने दी
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
राजमल धारीवाल, चंदनमल कोठारी, आनंदीलाल संघवी, शैतानमल दुगड़, सरदारमल जैन सुरेंद्र पोखरना जवाहरलाल श्री माल सुरेश मेहता नेमीचंद जैन शांतिलाल डांगी सुशील संघवी प्रकाश श्रीश्रीमाल , अभय सुराणा, महावीर डांगी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Play sound