फुटपाथ का किया जा रहा था व्यावसायिक उपयोग

रतलाम 2 अप्रैल । राम मंदिर के सामने सुरेश कूलर द्वारा नवनिर्मित फुटपाथ पर कूलर रखकर फुटपाथ का व्यावसायिक उपयोग करने पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण दस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 टेक्ट्रर ट्रॉली भरकर कूलर व अन्य सामग्री जब्त की गई। दुकानदार द्वारा 200 स्क्वेयर फीट से अधिक के फुटपाथ पर कूलर व अन्य सामग्री रखकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। नगर निगम द्वारा दुकानदारों व व्यावसायिक प्रतिश्ठानों के संचालकों से अपील की जाती है कि वे अपना व्यवसाय अपनी दुकानों व प्रतिश्ठनों में ही संचालित करना सुनिष्चित करें सामान को सड़को व फुटपाथ पर रखकर अतिक्रमण ना करें अन्यथा की दषा में नगर निगम द्वारा सामान को जब्त किया जाकर बड़ी राषि का जुर्माना कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। सड़के व फुटपाथ नागरिकों के आवागन के लिये होती है ना कि अतिक्रमण व व्यावसायिक उपयोग के लिये।