क्षत्रिय समाज जनों ने गोठ मनाई तथा समाज उत्थान के लिए की चर्चा

रतलाम।सैलाना रोड स्थित जलसारा होटल में नव वर्ष का कार्यक्रम रखा गया ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा श्री राजपूत करणी सेना, मूल क्षत्रिय वैभव सभा रतलाम द्वारा हिंदू नव वर्ष और गुडी पड़वा की उपलक्ष्य में क्षत्रिय समाज की गोठ मनाई गई । इसी कार्यक्रम में घूमर, चम्मच रेस, चेयर रेस आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह गोयल,विनोद सिंह सोढा ,अजय सिंह चंद्रावत ,नरेंद्र सिंह सोढा का पुष्पमाला देकर व स्मृति चिन्ह स्वरूप महाकाल की का चित्र दिया गया तथा आगे समाज उत्थान के लिए रणनीति बनाई गई की इस तरह से कार्य करना है। समाज जनों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।जिसमें बड़ी संख्या में समस्त समाज के गणमान्य नागरिक ,क्षत्रिय एवं क्षत्राणियां उपस्थित थी। कार्यक्रम श्री राजपूत करणी सेना तहसील जावरा अध्यक्ष पूजा कुंवर पंवार भी उपस्थित रही। वरिष्ठ जिलाध्यक्ष ठा. राजेंद्र सिंह गोयल ,संभाग महामंत्री ठा. विनोद सिंह सोडा, जिलाध्यक्ष ठा. अजय सिंह चंद्रावत, नरेंद्र सिंह सोडा, उपस्थित रहे एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती किरण तवंर,जिलाध्यक्ष अनिता सोलंकी ,कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष जस कुंवर पंवार ,नगर अध्यक्ष श्वेता हाड़ा, रेखा सोड़ा, रेखा सोड़ा ,पूनम चौहान, ज्योति तंवर, प्रीति तंवर,शीला राठौर, नीतू राठौर, जया गोयल ,किरण गोयल, आशा भाटी, विजयलक्ष्मी चौहान , केशव राठौर ,रुपम राठौर , विशाखा पंवार, स्वाति, रीना आदि समाज उपस्थित रही। कार्यक्रम का आभार मनोहर सिंह चौहान ने व्यक्त किया। यह जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती किरण तंवर ने दी।