आज 3 अप्रैल को होगा रॉयल हॉस्पिटल का उद्घाटन, वी.आई.पी. का जमावडा

रतलाम । रायॅल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशन्स के उपक्रम, नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर का शुभारभ्ंा आज दिंनाक 3 अप्रैल 2022 को सम्पन्न होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर चर्चिल गुगालिया ने बताया कि हॉस्पिटल का शुभारंभ समारोह दोपहर 12 बजे संस्था के सालाखेड़ी स्थित रायॅल कैम्पस में आयोजित किया गया है।
शुभारंभ के मुख्य अतिथिगण म.प्र. शासन केबीनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट और कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा होगें। समारोह की अध्यक्षता रतलाम शहर के विधायक श्री चेतन्य काश्यप करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मत्रंी श्री कांतिलाल भूरिया, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, पश्चिम रेल्वे के पूर्व महाप्रबंधक श्री अनिल गुप्ता व म.प्र. बार काउन्सिल के अध्यक्ष श्री विजयजी चौधरी होगें। कार्यक्रम के विशेष अतिथिगण समाजसेवी श्री खुर्शीद अनवर, उद्योगपति श्री मेहमूद खान व समाजेवी श्री ओम अग्रवाल होगें। श्री गुगालिया ने बताया कि हॉस्पिटल में 300 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इसे तीन चरणों में प्रारम्भ किया जावेगा। वर्तमान प्रथम चरण में हॉस्पिटल 90 बिस्तरों के साथ प्रारम्भ किया जावेगा तथा 2 माह बाद हॉस्पिटल पूर्ण 300 बिस्तरों की क्षमता के साथ संचालित किया जावेगा।