जावरा (अभय सुराणा) । आज समाज में जो थोड़ी बहुत कुरितीयाया बची है उसको समाप्त करने के लिए अब युवाओं को पहल करना चाहिए क्योंकि आने वाला कल इनका है हम सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि हमारे संघ का नाम प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं। उक्त विचार समाज के अध्यक्ष श्री पुखराज पटवा ने गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर आयोजित स्नेह सम्मेलन में व्यक्त किए।
इस अवसर पर समाज की उन सभी प्रतिभाओं को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विशिष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रश्न मंच व विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही समाज के आधार स्तंभ जिन्होंने अपने जीवन के 75 वर्ष पूरे किए हैं शाल ओढ़ाकर बहुमान किया गया जिनमें प्रमुख श्री मोतीलाल मांडोत श्री वर्धमान मांडोत सूरज मल पामेचा बाबूलाल मेहता पारसमल उज्जैन वाले आदि का संघ अध्यक्ष पुखराज पटवा सचिव विजय पामेचा कोषाध्यक्ष रमेश चंद जैन ने किया। सचिव प्रतिवेदन विजय पामेचा नेप्रस्तुत किया इस अवसर पर व्यवस्था हेतु अजय पटवा का बहुमान किया। सभा का सफल संचालन उज्जवल भंडारी ने किया। आभार प्रदर्शन अजय पटवा ने किया।सामूहिक भोज के साथ उपस्थित समाज के सभी पुरुषों एवं महिलाओ ने एक दूसरे को नव वर्ष गुड़ी पड़वा की बधाइयां दी।