

रतलाम । वर्ष प्रतिपदा पर नगर में विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए। समाजजन द्वारा श्री काश्यप का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। श्री काश्यप ने शहरवासियों को नववर्ष मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी।
सागोद तीर्थ में श्री वीसा पोरवाल समाज द्वारा आयोजित समारोह में श्री काश्यप समाजजनों के साथ उपस्थित रहे। निलेश पोरवाल, दिलेश पोरवाल, अरविंद जैन, डॉ. अजय जैन, महावीर पोरवाल, नरेन्द्र काकड़ीवाला व मन्नालाल चौपड़ा आदि समाजजन उपस्थित रहे। जैन स्कूल में पंचान ओसवाल साधना साथ जैन समाज द्वारा नववर्ष मिलन समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप एवं दीक्षार्थी शांतिलाल गांधी, ज्योति चौहान तथा ईशान कोठारी का अभिनंदन किया। इस दौरान पंचान कांतिलाल पितलिया, बसंतिलाल पितलिया, जयंतीलाल भण्डारी, प्रकाश मूणत, अनोखीलाल कटारिया, अशोक चत्तर, सोनू चौरड़िया, लोकेश मेहता, गुगलियाजी, कटारियाजी, दीपक कटारिया व रखब चत्तर आदि समाजजन उपस्थित रहे।
बरबड़ में माहेश्वरी समाज के मिलन समारोह में समाज अध्यक्ष पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया। डॉ. सतीश माहेश्वरी, पुरुषोत्तम सोमानी, गोपाल राठी, द्वारकाधीश भंसाली, नरेन्द्र बाहेती, बाबुलाल राठी, प्रहलाद लड्ढा, आदित्य डागा, लक्ष्मण परवाल, मधु बाहेती एवं जया गगरानी आदि समाजजन उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज के मिलन समारोह में श्री काश्यप शामिल हुए। यहां बंशीलाल अग्रवाल, केदार अग्रवाल, महेश अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। हरमाला रोड पर श्री क्षत्रीय सगरवंशीय माली समाज के नववर्ष मिलन समारोह में श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया। श्री काश्यप ने समाजजनों को मंच से शुभकामनाएं दी। सतीश भारतीय, बाबुलाल भभाना, लालाजी पटेल, जगदीश पटेल आदि समाजजन उपस्थित रह।