रात्रिकालिन सफाई के 3 कर्मचारियों का 7-7 दिवस का वेतन काटा

रतलाम । शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया द्वारा 2 अप्रैल शनिवार को निरीक्षण किये जाने पर 3 कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित कर्मचारियों का 7-7 दिवस का वेतन काटने व सेवा से बर्खास्त किये जाने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देष संबंधित को दिये।
2 अप्रैल षनिवार को रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान संदीप-संजय संतोश-प्रभुलाल व राकेश-समरथ द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर 7-7 दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।