उद्यान विभाग के अनुपस्थित 5 मालियों का 7-7 दिवस का वेतन काटा

रतलाम । निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार उद्यान विभाग के 5 माली जो कि बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधितों का 7-7 दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।
3 अप्रैल रविवार को उद्यान विभाग के माली राधेश्याम-भवंर, अनिल-सुन्दरलाल, जगदीश-बद्रीलाल, नातीबाई-भवंर व लोकेन्द्र-धीरज द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर 7-7 दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।