रतलाम । निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार 4 ड्रायवर जो कि बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधितों का 7-7 दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।
3 अप्रैल रविवार को कचरा संग्रहण वाहन के ड्रायवर दर्शन खरे, रूपेश चावरे, राजेश जायसवाल व वसीम खान द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर 7-7 दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।