
जावरा (अभय सुराणा) । किसानों का हाल बेहाल उपज का दाम सही नही मिल रहा है मध्यप्रदेश सहित देशभर मे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं मे बेहतर मूल्य वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद पापुलर ने प्रेस को जारी बयान में बताया जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैठी है मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है आम आदमी की कमर तोड़ दी गई हैं हाल मे सम्पन्न हुए अनेक प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद फिर से गैस की टंकी के भाव बढ़ा है डीजल व पेट्रोल सहित कृषि उपकरण आदि आवश्यक जरूरत की वस्तुओ के दिन प्रतिदिन भाव बढ़ रहे हैं आज प्रदेश के अंदर किसानों का हाल बेहाल है उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है मध्यप्रदेश मे बड़ी संख्या में शिक्षित नोजवान बेरोजगार गुम रहे हैं अपराध की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ जा रही है आम जनता न्याय पाने के लिए दरबदर भटक रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है हम रोज देखते हैं राज्य सरकार व केंद्र सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करती है पेपर मिडिया सोशल मीडिया प्रिंट मिडिया मे देखते हैं की भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता के लिए ये किया वो किया लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है और आज अवश्यक वस्तुओं के दाम युद्ध स्तर पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जब की मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के खेत के बिजली बिल माफ किए थे घरेलू बिजली 100रू मे 100युनिट दी जा रही थी आज बिजली का बिल पर नियंत्रण नहीं है कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर किसानो बहुत बडी राहत थी। आज किसान दिन प्रतिदिन आत्महत्या करने पर मजबूर हे शुद्ध के खिलाफ युद्ध चलाकर आम आदमी की सेहत पर ध्यान दिया युवाओ को रोजगार के लिए मध्यप्रदेश मे नये उधोग व्यवसाय की शुरुआत जा रही थी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जी दूरदर्शी सोच इस प्रदेश की तस्वीर बदलना चाह रही थी अच्छी सरकार को गिरा कर होल्डिंग पोस्टर और घोषणाओं की सरकार आपके सामने है ।मे आम जनता से आव्हान करता चाहता हूँ आने वाले समय कांग्रेस की सरकार बनाऐ जो आपके सुख दुख मे खड़ी हो आम जनता युवाओ के रोजगार की व्यवस्था करें मध्यप्रदेश कांग्रेसी सरकार बनाकर मध्यप्रदेश भविष्य उज्जवल करें।