समाज के विकास में बाधक प्रवृत्तियों को तिलांजलि दे

  • चौबीसा ब्राह्मण समाज का वार्षिकोत्सव संपन्न
  • नरेंद्र जोशी पुन अध्यक्ष बने

रतलाम । बदलते दौर में प्रत्येक समाज को अपने मूल स्वरूप में परिवर्तन लाना होगा एक सुशिक्षित सभ्य और विकसित समाज का निर्माण करने के लिए हमें हमारी कई कमियों को दूर करना होगा विशेषकर महिलाओं के प्रति हमारे दृष्टिकोण में सुधार तथा युवा वर्ग को समाज की महत्ता का आभास कराना होगा तभी हम लोग विकसित और समृद्ध समाज की श्रेणी में स्थापित हो सकते हैं ।
उक्त विचार श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि अतिथि जिला उद्योग प्रबंधक श्री मुकेश शर्मा ने व्यक्त किए। आपने कहा कि हमें जोड़कर एक दूसरे का साथ लेकर चलना होगा तभी समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा हमारी बौद्धिक उन्नति के साथ साथ आर्थिक प्रगति भी अत्यंत आवश्यक है।
समाज अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण समाज की गतिविधियां नहीं हो पाई थी । हमारे समाज में भी कोरोना विपत्ति में कई लोगों को प्राण गवा ना पड़े ऐसे परिवारों का सर्वे कर आर्थिक मदद की जाएगी तथा समाज की धर्मशाला के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा आपने उन्हें अध्यक्ष पुन: बनाए जाने पर समाज के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।
आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती तथा नित्यानंद बापजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सरस्वती वंदना श्रीमती शर्मा ने की । अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, सचिव महेश शर्मा, चौबीसा सहकारी साख समिति के अध्यक्ष निखिलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राधा वल्लभ व्यास, प्रकाश शर्मा जानी, अरविंद बस, सत्यनारायण शर्मा चेतन राजावत, लवकेश जोशी आदि ने किया।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रजनी जोशी के नेतृत्व में उशा काश्यप भंजन मंडली तथा समाज की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव एवं भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। सहकारी समिति के अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने समिति की प्रगति पत्रक का वाचन किया । श्री राधा वल्लभ व्यास ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के श्री दिनेश शर्मा, मनीष जोशी, चेतन राजावत, का सम्मान किया गया । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन कर श्री नरेंद्र जोशी गुल्लू को पुन: अध्यक्ष एवं महेश शर्मा को सचिव मनोनीत किया। श्री जोशी का नाम श्रीमती ममता पुरोहित ने प्रस्तावित किया तथा आशुतोष दुबे ने इसका समर्थन किया । इस अवसर पर समाज की युवा इकाई का गठन कर श्री वैभव शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया । कार्यक्रम में श्री बालकृष्ण राजावत, देवेंद्र जोशी राहुल पाठक राजकुमार हाड़ा मनीष शर्मा प्रियैश शर्मा, श्री महेंद्र व्यास, श्री प्रशांत शर्मा, आशीष शर्मा हरीवल्लभ शर्मा गगन पाठक अशोक दुबे, गगन शर्मा, मधुसूदन राजावत, संदीप शर्मा, श्रीमती कुसुम लता दुबे, श्रीमती नवीका जोशी, तक्षशिला शर्मा, लता शर्मा, तृप्ति शर्मा कुंतल शर्मा, रजनी शर्मा, कमला शंकर दुबे, गीतांजलि जोशी, प्रगति शर्मा, प्रियंका व्यास, अनुपमा शर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा तथा आभार लोकेश जोशी ने व्यक्त किया ।