गदंगी करने व अमानक पॉलीथीन उपयोग करने पर 12 व्यक्तियों पर जुर्माना

रतलाम 5 अप्रैल । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर व सामान से अतिक्रमण करते है, अमानक पॉलीथीन का उपयोग एवं विक्रय करते हैं, खुले में यूरिन करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 5 अप्रैल मंगलवार को 12 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया साथ ही गंदगी करने पर मैक्सी ट्रेक्टर गैरेज महू रोड व बजरंग पान भण्डार चांदनी चौक को सील किया गया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार कैलाश बर्फ भण्डार व प्रजष पर 5000-5000, एस मनीष पर 1500, राठौड़ रेस्टोरेंट, नीरज कंगन स्टोर, चन्द्रप्रकाश सांकला, विकास प्रजापत, कपील सोलंकी पर 1000-1000, अनवर व गुलाब राठौर पर 250-250, सोनू व ललीत पर 100-100 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविश्य में गंदगी व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईश दी।
स्पॉट फाईन की कार्यवाही कुलदीप भट्ट, विजय मेहना, मनीष झांझोट, अंकित पुरोहित, राजकुमार भाटी आदि के द्वारा की गई।