462 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को किया धन्यवाद ज्ञापित

रतलाम,5 अप्रैल। प्रदेश मंत्री परिषद्‌ द्वारा औद्योगिक पार्क रतलाम फेस 1 का विकास करने हेतु ४६२ करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
श्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम औद्योगिक पार्क को विकसित करने हेतु बजट में राशि का जल्द प्रावधान करने की घोषणा की थी। इसके बाद मंत्रीपरिषद्‌ की बैठक में प्रदेश के जिन पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए कुल ७१४.56 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उसमें रतलाम औद्योगिक पार्क फेस १ के लिए सर्वाधिक ४६२ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।
श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम औद्योगिक पार्क के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा उद्योग विभाग को १४०० हेक्टेयर भूमि पहले ही हस्तांतरित कर दी गई है। इस भूमि पर म.प्र. औद्योगिक विकास निगम विकास कार्य करेगा। मेगा औद्योगिक पार्क में २५ हजार करोड़ से अधिक की राशि का पूंजि निवेश होने की संभावना है। इससे ४० हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। यह पार्क रतलाम को मालवा का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यवसायिक केन्द्र बनाने में सहायक होगा।

Play sound