औद्योगिक पार्क से बदलेगी रतलाम की दशा और दिशा-भाजपा

रतलाम, ५ अप्रैल। विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से प्रदेश मंत्रिपरिषद्‌ ने रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क फेस १ के लिए मंगलवार को हुए बैठक में 462 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इससे इस औद्योगिक पार्क को विकसित करने के कार्य में गति आ जाएगी। यह पार्क रतलाम की दशा और दिशा दोनों को बदलने वाला है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, करणधीर्य बड़गोत्या ने रतलाम औद्योगिक पार्क फेस १ के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं विधायक चेतन्य काश्यप का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रतलाम के समीप जामथून, बिबड़ोद, जुलवानिया, पलसोड़ी, रामपुरिया, सरवनीखूर्द ग्राम में विकसित होने वाला औद्योगिक पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के समीप आकार लेगा। इससे रतलाम को राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। भाजपा नेताओं के अनुसार रतलाम के मेगा औद्योगिक पार्क की स्वीकृति क्षेत्र का चौतरफा विकास करेगी। इससे रतलाम को नगर से महानगर बनने में देर नहीं लगेगी। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Play sound