- दोपहर में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का कटेगा पुरे दिन का वेतन
- बिना सूचना के 3 दिवस लगातार अनुपस्थित रहने कर्मचारी होगें सेवा से बर्खास्त
रतलाम । कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार वार्डो में स्वच्छता पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त पर्यवक्षकों द्वारा वार्डो में प्रात: 6 व दोपहर 2 बजे सफाई मित्रों की उपस्थिति को चेक किया गया जिसके तहत प्रात: 18 व दोपहर में 5 सफाई मित्र बिना सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार एक व आधे दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। ऐसे सफाई मित्र जो कि प्रात: की शिफ्ट में उपस्थित रहते हैं व दोपहर की शिफ्ट में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर संबंधित का पुरे दिवस का वेतन काटा जायेगा।
7 अप्रैल गुरूवार को वार्डो में सफाई मित्रों की उपस्थिति के दौरान प्रात: झोन क्रमांक 1 में अजय-विनोद, बादल-दिलीप, विजय-फुलचन्द, सचिन-रामसेवक, उमेश-प्रहलाद, सुनील-शंकरलाल, अर्जून-दीपक, विशाल-मुकेश, झोन क्रमांक 2 सुनील-श्यामलाल, बबीताबाई-कमल, सोमदीप-सुदेश, नानालाल-रमेश, सुगनाबाई-शकर, झोन क्रमांक 3 में राजु-हीरालाल, दीपक-रामभजन, झोन क्रमांक 4 में कन्हैयालाल-कमल, दोपहर की षिफ्ट में झोन क्रमांक 2 में विमलाबाई पति नारायण, लताबाई-संजय, राजबाई पति बाबुलाल, कृष्णाबाई पति रतन, झोन क्रमांक 4 में मनीश-मुकेश इस तरह 18 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया ऐसे सफाई मित्र जो कि बिना सूचना के लगातार तीन दिवस तक अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहते है उन्हे सेवा से बर्खास्त/निलबंन की कार्यवाही की जायेगी।