गदंगी करने व अमानक पॉलीथीन उपयोग करने पर 9 व्यक्तियों पर जुर्माना
रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर व सामान से अतिक्रमण करते है, अमानक पॉलीथीन का उपयोग एवं विक्रय करते हैं, खुले में यूरिन करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 7 अप्रैल गुरूवार को 9 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया साथ ही गंदगी करने पर बंजली में जाट रेस्टोरेंट, मॉं काली ढ़ाबा व डिलीवरी कोरियर कम्पनी सालाखेड़ी को सील किया गया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार शंातिलाल, अब्दुल पर 500-500, षुभम् पाल, सांवरिया टी स्टॉल पर 250-250, नित्यानन्द रेस्टोरेंट, सिंगला, भवंरलाल, मुकेश पर 200-200 तथा नन्दू पर 50 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविष्य में गंदगी व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईष दी। स्पॉट फाईन की कार्यवाही सर्वश्री कुलदीप भट्ट, विजय मेहना, मनीश झांझोट, अंकित पुरोहित, राजकुमार भाटी आदि के द्वारा की गई।